Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, द्वारा शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को कादरिया बुरहानी स्कूल, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

By
On:

खबरवाणी

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, द्वारा शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को कादरिया बुरहानी स्कूल, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में स्कूल के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. पियूष सूर्यवंशी (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. विकुल देशवाल (ईएनटी सर्जन), डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन), डॉ. तनिष्क श्राप (दंत रोग विशेषज्ञ) एवं अमित नायडू (नेत्र रोग विभाग) द्वारा विद्यार्थियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। शिविर के दौरान विद्यार्थियों का नि:शुल्क चेकअप कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा-निर्देशन एवं कादरिया बुरहानी स्कूल के प्रबंधन के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News