Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

डॉ. संदीप गोहे ने भोपाल में लिया मनोरोग विभाग का नैदानिक प्रशिक्षण एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण

By
On:

खबरवाणी

डॉ. संदीप गोहे ने भोपाल में लिया मनोरोग विभाग का नैदानिक प्रशिक्षण
एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण

बैतूल। मानसिक स्वास्थ्य, पुरुष मानसिक स्वास्थ्य तथा पुरुषों से जुड़े सामाजिक और अधिकार संबंधी विषयों पर सक्रिय डॉ. संदीप गोहे ने भोपाल स्थित एल.एन. मेडिकल कॉलेज एवं जे.के. अस्पताल के मनोरोग विभाग में 9 अप्रैल से 8 मई 2026 तक नैदानिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
प्रशिक्षण डॉ. प्रितेश गौतम, प्रोफेसर एवं मनोरोग विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में हुआ। इस दौरान डॉ. संदीप गोहे को मनोरोग विभाग के चिकित्सकीय वातावरण को नजदीक से समझने, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े चिकित्सकीय पहलुओं, मरीजों तथा चिकित्सकीय व्यवस्था से जुड़े व्यावहारिक पक्षों को जानने का अवसर मिला। उन्होंने पुनर्वास तथा नशामुक्ति और व्यसन संबंधी उपचार से जुड़े चिकित्सकीय पहलुओं को भी समझा।
डॉ. संदीप गोहे ने डॉ. प्रितेश गौतम के मार्गदर्शन, चिकित्सकीय ज्ञान साझा करने तथा सीखने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अनुभवी विशेषज्ञ के पर्यवेक्षण में वास्तविक चिकित्सकीय वातावरण को समझना उनके लिए अत्यंत उपयोगी अनुभव रहा।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एल.एन. मेडिकल कॉलेज एवं जे.के. अस्पताल के मनोरोग विभाग की ओर से डॉ. संदीप गोहे को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
मूल रूप से बैतूल जिले के रहने वाले डॉ. संदीप गोहे वर्तमान में भोपाल में रहकर मनोवैज्ञानिक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे लंबे समय से पुरुष मानसिक स्वास्थ्य और पुरुषों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर जागरूकता, सहायता तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, पुनर्वास और नशामुक्ति से जुड़े विषयों पर भी कार्य कर रहे हैं।
डॉ. संदीप गोहे ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए चिकित्सकीय समझ और व्यावसायिक ज्ञान को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव रहा। उन्होंने भविष्य में भी मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सीखने, अपने चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक ज्ञान को मजबूत करने तथा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सहायता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News