Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला में युवा कांग्रेस द्वारा धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती।

By
On:

खबरवाणी

आमला में युवा कांग्रेस द्वारा धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती।

आमला: युवा कांग्रेस ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती, किया पौधारोपण।

​जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री निलय विनोद डागा के निर्देशानुसार और नगर कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष साबिर साहब के मार्गदर्शन में, आमला के सेलिब्रेशन प्वाइंट बस स्टैंड पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
​कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान उपस्थित कई वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन और उनके देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं के विचार।

वरिष्ठ कांग्रेसी एवं अधिवक्ता रमेश दामले ने साझा किया कि वे राजीव गांधी को व्यक्तिगत रूप से जानते थे और प्रधानमंत्री बनने से पहले भी उनसे मुलाकात करते रहे हैं। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष साबिर शाह ने कहा कि राजीव गांधी के देश के लिए दिए गए बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय तोर सिंह सोलंकी ने बताया कि वे देश के छठे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने बेहद कम उम्र में देश की कमान संभाली और देश के लिए प्राणों की आहुति दे दी।
​केक काटकर मनाई खुशियां: माल्यार्पण के बाद सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद वरिष्ठ कांग्रेसी श्री रमेश दामले द्वारा केक काटकर राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सभी ने कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
​पर्यावरण संरक्षण का संदेश: कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण का संदेश देते हुए सिंदूर का पौधा लगाया गया और उसे बड़े करने का संकल्प लिया गया।
​इस पूरे आयोजन में आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता और नगरवासी उत्साह के साथ उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News