Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाइक सहित ताप्ती सरोवर में गिरा युवक, नपा कर्मियों ने बचाया

By
On:

खबरवाणी

बाइक सहित ताप्ती सरोवर में गिरा युवक, नपा कर्मियों ने बचाया

मुलताई। नगर ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर दुर्गा मठ के सरोवर किनारे अपनी बाइक खड़ी करने के दौरान एक युवक बाइक सहित सरोवर में गिर गया. मौके पर उपस्थित नगरपालिका कर्मियों द्वारा युवक को गिरते देख उसे व बाइक बाहर निकाला। बताया जाता है ग्राम डहुआ निवासी चिंध्या हिंगवे अपनी पत्नी के साथ ताप्ती परिक्रमा मार्ग से होते हुए स्टेशन रोड की ओर जा रहा था इस दौरान उसकी पत्नी कुछ सामान खरीदने लगी। युवक जब वहां बाइक खड़ा कर रहा था,इस दौरान अचानक सीढ़ियों की ओर पहिया घाट की ओर उतर गया जिससे वह बाइक सहित सरोवर में जा गिरा। घटना देख निक्की कुरवाड़े तत्काल मौके पर पहुंचे तथा अन्य कर्मचारियों के सहयोग से युवक को सकुशल बाहर निकाला जिसके बाद रस्सी बांध कर से बाइक भी निकाली।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News