Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

शीघ्र निराकरण की मांग की

भैंसदेही। नगर की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर की उपस्थिति में मंडलम अध्यक्ष मोहित राठौर के नेतृत्व में मुख्य नगर परिषद अधिकारी भैंसदेही को ज्ञापन सौंपा।
समस्याओं की शीघ्र निराकरण की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि नगर में नई पाईप लाइन डाली जा रही हैं ठेकेदार द्वारा पूरे शहर की रोड उखाड़ दी गयी हैं, बारिश के कारण रोड पर कीचड़ हो गया हैं,वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विशेष कर बुजुर्ग को सड़क पर चलने में दिक्कत रो रही हैं एवं स्कूल के बच्चों को स्कूल जाने में रोज लेट होना पड़ता रहा हैं। क्षतिग्रस्त सड़को की तत्काल मरम्मत कर रोड निर्माण कराया जाये।
नगर परिषद भैंसदेही द्वारा कर्मचारियों को प्रतिमाह उनके पेमेंट में से कटने वाले ईपीएफ की राशि उनके खाते में लगभग 40 माह से जमा नही कराई गई,नगर परिषद कर्मचारियों के साथ गलत कर रही हैं। हमारी मांग हैं कि कर्मचारियों को उनकी ईपीएफ की पूरी राशि ब्याज सहित नगर परिषद उनके बैंक खाते में जमा करें।
नगर के अति संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौक- चौराहों व मंदिरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाये।
वार्ड क्रमांक 4 कौड़ीढाना में गणेश ढीमर के घर के सामने से लेकर हनुमान धोटे के घर के सामने तक नाली नही बनी हैं बरसात में रहवासियों के घरों में पानी घुसता हैं। वहा पर नाली निर्माण की जाये।
नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री भू अधिकार के तहत जो पट्टे देने के लिये प्रमाण पत्र हितग्राहियों बाटे गये थे,उनको आज दिनांक तक पट्टे नहीं दिये गये हैं। उन्हें शीघ्र पट्टे वितरण किये जायें।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष मोहित राठौर ने कहा कि नगर की समस्याओं से सीएमओ को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया मांग पुरी नही होने पर उग्र आंदोलन किया जायेंगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर,रघुनाथ मगरदे,श्रवण सिंह ठाकुर,सुभाष मोहरे,अस्पाक काबरा,तुलाराम उइके,दिलीप साल्वे,राज धाड़से,निखिल देशमुख,मयूर बारस्कर,राहुल उईके,निखिल सोनी,मंगेश सरियाम,गगन राठौर,शोयेब पठान,कैलाश पाल,श्रीराम चढ़ोकार,अरुण,देवेश आठवेंकर,कैलाश पाल,अंकुश धाड़से,शिव महाले,प्रफुल उइके,महेश चिल्हाटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News