Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ ‘एक शाम झूलेलाल के नाम’ कार्यक्रम

By
On:

खबरवाणी

भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ ‘एक शाम झूलेलाल के नाम’ कार्यक्रम

बैतूल। पूज्य सिंधी पंचायत बैतूल के तत्वावधान में बुधवार को रामकृष्ण बगिया में ‘एक शाम झूलेलाल के नाम’ कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिंधी समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहपरिवार पहुंचकर भगवान झूलेलाल की आराधना की और धार्मिक आयोजन का आनंद लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मोहन कॉलोनी में शाम 7 बजे आरती एवं 7:30 बजे महाआरती से हुई। महाआरती में समाजजनों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। इसके पश्चात रामकृष्ण बगिया में आयोजित ‘एक शाम झूलेलाल के नाम’ कार्यक्रम में भजन, धार्मिक प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘हर-हर झूलेलाल, घर-घर झूलेलाल’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के पश्चात सभी समाजजनों के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन भी किया गया।

 

पूज्य सिंधी पंचायत बैतूल के अध्यक्ष श्री नरेंद्र हिरणी बंटी मोटवानी, हेमराज अन्नू जसूजा, धीरज हिराणी, जय मोटवानी एवं अमित थारवानी भूषण,गोलू ,अमन,संदीप,गिरीश,विनीया शेखर जीतू बंटी सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News