Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता में जिला स्तर के लिए हुआ चयन 

By
On:

खबरवाणी

शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता में जिला स्तर के लिए हुआ चयन 

मुलताई। प्रभात पट्टन रोड पर ग्राम चौथिया समीप स्थित ड्रीम्ज प्ले पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को खंड स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्कूल संचालक राजेश बघेल, प्राचार्य कविता लिखितकर , सेवा निवृत्त खेल शिक्षक महेश खत्री द्वारा किया गया।विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी कामना साबले ने बताया विकासखंड स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता में 250 बालक बालिकाओ ने भाग लिया।जिसमे सांदीपनी स्कूल मुलताई ,पीएम श्री कन्या स्कूल मुलताई, शासकीय नवीन हॉयर सेकंडरी स्कूल मुलताई, शासकीय हॉयर सेकंडरी स्कूल जौलखेड़ा, सोनोरा हायर सेकंडरी स्कूल, खेडीकोर्ट हायर सेकंडरी स्कूल , साईंखेड़ा हॉयर सेकंडरी स्कूल , दुनावा हॉयर सेकेण्डरी स्कूल, पाड़सिंगा हॉयर सेकंडरी स्कूल अशासकीय स्कूल में ड्रीम्ज पब्लिक स्कूल मुलताई , गुरुकुल स्कूल मुलताई , वी आई पी स्कूल मुलताई , न्यू कार्मल स्कूल मुलताई की टीम शामिल हुई।

प्राचार्य कविता लिखितकर ने कहा खेल के माध्यम से छात्रों का शारिरिक ओर मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में श्रीमती वनिता माथनकर ,स्वाती कंडारी , मिट्टू रॉय, खुशबू सागरे, चन्दा साहू, पुष्पा चरपे, शिक्षकों में श्री के एल अतुलकर, अनिल तुरीया, सुनील कासदेव, विजय रायपुरे, शिव अवस्थी , सतीश पवार, अमित कुमार, अशोक गजाम आदि शिक्षको का सहयोग रहा स्कूल संचालक महोदय श्री राजेश बघेल द्वारा निर्णायक टीम को मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News