खबरवाणी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल फोपनार की मासिक कामकाजी बैठक
संगठन की मजबूती,बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार पर सक्रिय भूमिका अदा करें कार्यकर्ता. डॉ. मनोज माने
बुरहानुपर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल फोपनार की मासिक कामकाजी बैठक में सम्मिलित होकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संगठन की मजबूती,बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन एवं चर्चा की गई।
डॉ. मनोज माने ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली 650 कलश यात्राओं की तैयारियों एवं सफल आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान, घर.घर तिरंगा जनजागरण अभियान तथा प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को प्रत्येक बूथ तक प्रभावी रूप से पहुँचाने एवं जन.जन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु संगठनात्मक रणनीति पर विचार.विमर्श किया गया।
बैठक में मंडल प्रभारी श्री विरेंद्र तिवारी जी, जिला पंचायत सदस्य श्री किशोर पाटील जी ,वरिष्ठ नेता श्री दत्तू काका जी ,मंडल अध्यक्ष श्री नितिन महाजन जी,महामंत्री श्री वैभव महाजन जी, महामंत्री श्री समाधान झालटे जी ,जिला सह कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप कसेरा जी , सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री प्रदीप कुशवाह जी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार पुर्वे ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास, संगठन के प्रति समर्पण एवं सेवा भाव से आगामी प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाएंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त करेंगे। संगठन ही हमारी शक्ति है, कार्यकर्ता ही हमारी पहचान।
फोटो-00
————————————————-





