विधायक पहुंचे नगरपालिका अवैध कालोनियों से विकास शुल्क जमा करा कर वैध कराने के निर्देश
मुलताई। नगर में स्थित अवैध कालोनियों से विकास शुल्क जमा कराकर अवैध कालोनियों को वैध कर विकास कार्य कराने के निर्देश विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने सीएमओ वीरेंद्र तिवारी को दिए है। बुधवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे विधायक चंद्रशेखर देशमुख अचानक नगरपालिका पहुंचे एवं नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार एवं सीएमओ वीरेंद्र तिवारी से नगर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाठक, प्रहलाद सिंह ठाकुर, पार्षद महेंद्र जैन, अजय यादव, रितेश विश्वकर्मा, सुरेश पौनीकर,एल्डरमेन निलेश चावरिया भी उपस्थित थे। नगरपालिका में कर्मचारियों को वेतन नही मिलने की बात पर विधायक श्री देशमुख ने प्रतिमाह कर्मचारियों को वेतन दिए जाने के निर्देश दिए है। जिस पर सीएमओ तिवारी ने बताया की आज ही कर्मचारियों का एक माह का वेतन बैंक में डाला गया है।विधायक श्री देशमुख ने पवित्र नगरी से मटन मार्केट की दुकानों का स्थान परिवर्तन करने के निर्देश दिए। इस दौरान नागपुर नाके पर स्थित नगरपालिका की 2 दुकानों को जर्जर घोषित कराकर उन्हें डिसमेंटल कर नई दूकान बनाने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक अमरलाल कड़वे ने विधायक के सामने बताया की नाके पर स्थित नपा दुकानों की फ़ाइल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर के घर पर है जिस पर सीएमओ ने कड़वे को फटकार लगाई एवं उपयंत्री महेश शर्मा को उक्त दुकानों का निरीक्षण कर जर्जर घोषित कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।