Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्रीन मुलताई समिति ने उपजेल परिसर में किया पौधारोपण 

By
On:

खबरवाणी

ग्रीन मुलताई समिति ने उपजेल परिसर में किया पौधारोपण 

मुलताई। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीन मुलताई समिति ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उपजेल परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। उपजेल परिसर में आयोजित इस विशेष अभियान का नेतृत्व जेलर दिनेश डांगी ने किया, जिसमें समिति के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य एमके वर्मा,अतुल बारंगे, आरके मालवीय, प्रो कमलेश सरिया, दीपेश बोथरा, सुनेंद्र देशमुख, निलेश बोबड़े, पवन पाटेकर तथा सौरभ,गगन, सहित चिंटू खन्ना द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान परिसर की सुंदरता और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए बडिंग तकनीक से तैयार उन्नत प्रजाति के आम जैसे गाजरा, लंगड़ा, नीलम और दशहरी सहित परिसर को छायादार और आकर्षक बनाने के लिए गुलमोहर के पौधे लगाए गए। पौधों रोपण के बाद उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समिति की ओर से सभी पौधों के लिए ट्री-गार्ड की विशेष व्यवस्था भी की गई है,जिससे सुरक्षित रूप से फल-फूल सकें। ग्रीन मुलताई समिति केवल शहर तक सीमित न रहकर प्रतिवर्षानुसार मां ताप्ती नदी के तटीय ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक पौधारोपण अभियान चला रही है। इस हरित अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News