मुलताई। क्षेत्र के ग्राम मालेगांव में मंगलवार दोपहर को दुनावा मंडल भाजपा की मासिक बैठक आयोजित की गई l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया भारतीय जनता पार्टी दुनावा मंडल की मासिक बैठक भारत माता क़े छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई l बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की बैठकों में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निष्ठापूर्वक सक्रिय रूप से अपने दायित्व निर्वहन पर विशेष जोर दिया गया l उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र को स्वालंबी बनाना होगा l सभी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व के प्रति जागरूक रहना चाहिए l दुनावा मंडल प्रभारी भगवत सिंह रघुवंशी ने कहा कि कार्यकर्ता ज़ब सक्रिय रूप से संगठन के प्रति दायित्व का निर्वहन करता है तो वह संगठन की रीढ़ बनने का कार्य करता है l किसी भी कार्य को कार्यकर्ताओं द्वारा मिलजुलकर करने से कार्य आसानी से हो जाता है l उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र मजबूत होगा तो बूथ मजबूत होगा l दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया l बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, दुनावा मंडल प्रभारी भगवत सिंह रघुवंशी,भाजपा जिला मंत्री संजय सूर्यवंशी, दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार, पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, महेंद्र कासलेकर, प्रवीण पवार, डॉ कमलेश रघुवंशी, उत्तम बोड़खे, दिलीप नरवरे, कैलाश सोनी, केडी बारंगे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे l