खबरवाणी
जेल परिसर एवं एसडीओपी कार्यालय परिसर में विधायक ने किया पौधा रोपण
मुलताई। नगर में रविवार को एसडीओपी कार्यालय परिसर एवं जेल परिसर में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार सहित जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियो ने अमृत हरित क्रांति एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करीब 250 पौधे लगाकर पालने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपाध्यक्ष नीतू परमार, सभापति एवं पार्षद सहित एसडीएम राजीव कहार, एसडीओपी एसके सिंह तथा सीएमओ वीरेंद्र तिवारी,प्रहलाद सिंह परमार, पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस दौरान विधायक देशमुख ने कहा कि पौधे लगाने के साथ साथ पौधो को पालने की भी जिम्मेदारी लेना चाहिए, जिससे पौधे पेड़ बन सकें एवं पर्यावरण संरक्षित हो सके। उन्होंने विधायक निधि से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड देने की घोषणा की। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने कहा कि बारिश का मौसम पौधा रोपण के लिए उपयुक्त समय है, इस मौसम में बारिश का पानी मिलने से पौधो का तेजी से विकास होता है. इस दौरान कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




