Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हर पंचायत में होगी कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत: अंबिका प्रसाद मिश्रा

By
On:

खबरवाणी

हर पंचायत में होगी कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत: अंबिका प्रसाद मिश्रा

बानाबेहड़ा से संगठन विस्तार अभियान की शुरुआत, भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा महामंत्री मिश्रीलाल यादव कांग्रेस में शामिल

शाहपुर। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बानाबेहड़ा के चिखल्दा स्थित राधाकृष्णन मंदिर सामुदायिक भवन में रविवार को कांग्रेस की पंचायत स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं से सतत संवाद स्थापित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके, पूर्व विधायक ब्रह्मा भवाली, घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत अध्यक्ष राहुल उइके, भौंरा उपखंड प्रभारी अंबिका प्रसाद मिश्रा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भौंरा उपखंड प्रभारी अंबिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी सक्रियता के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बानाबेहड़ा पंचायत से पंचायत स्तरीय बैठकों की शुरुआत की गई है और अब उपखंड की सभी पंचायतों में सप्ताह में एक दिन नियमित बैठक आयोजित कर संगठन को मंडलम और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत अध्यक्ष राहुल उइके ने कहा कि कांग्रेस अब पंचायत और पोलिंग बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगी, जिससे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित होगा और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी।
पूर्व विधायक ब्रह्मा भवाली ने कार्यकर्ताओं से निर्भीक होकर संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहल पर पंचायत स्तरीय समितियों के गठन का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के साथ ही छोटे-छोटे गांवों के कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व से जोड़ने का माध्यम बनेगा।
भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा महामंत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ
बैठक के दौरान कछार निवासी मिश्रीलाल यादव, जो भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री रहे हैं, ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके, पूर्व विधायक ब्रह्मा भवाली, जनपद पंचायत अध्यक्ष राहुल उइके एवं उपखंड प्रभारी अंबिका प्रसाद मिश्रा ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। नेताओं ने उनके पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बैठक में शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष पहलवान सिंह ठाकुर, भौंरा ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल यादव, धनराज मालवीय, राकेश साहू, उपेंद्र वर्मा, कापसे जी, कन्हैया वर्मा, अमित तिवारी, अनिल (गुड्डू) गुप्ता, शांतनु तिवारी, आशीष मालवीय, सिद्धिक कुरैशी, सरपंच रामबाई, गुड्डू ठाकुर, अशोक कलमें, झूलन मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News