Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विजय गायकवाड दी बुद्धिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष और सुखदेव तायड़े बने सोमवंशी महार समाज अध्यक्ष

By
On:

खबरवाणी

विजय गायकवाड दी बुद्धिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष और सुखदेव तायड़े बने सोमवंशी महार समाज अध्यक्ष

*सामाजिकजनों सहित मित्रो ने बाटी मिठाई,दी शुभकामनाएं*

आठनेर/ रविवार को नगर में स्थित मोनित लोन में बुद्धिस्ट सोसाइटी और सोमवंशी महार समाज की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ और दी बुद्धिस्ट सोसाइटी के संरक्षक आर सी गायकवाड़ ने की जिसमें समाज के वरिष्ठगणों और युवाओं की मौजूदगी में आठनेर नगर की सक्रिय दी बुद्धिस्ट सोसाइटी जो कि वर्षों से बस स्टैंड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर परिसर की देख रेख तथा संरक्षण सहित अनुसूचित जाति वर्ग के हीतों के लिए सतत् अग्रणीय भूमिका में रहकर कार्य करता है जिसका विगत 4 वर्षों से पुर्नगठन नहीं किया गया था जिसके चलते दी बुद्धिस्ट सोसाइटी का सर्व सम्मति से निर्विरोध विजय गायकवाड़ अधिवक्ता को अध्यक्ष बनाना गया है । साथ ही सोमवंशी महार समाज सामाजिक संगठन के जिला अध्यक्ष मारोतराव तायड़े सहित समाज के जिला पदाधिकारियों सदस्यों की उपस्थित में सुखदेव तायड़े को तहसील इकाई का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है ।

दी बुद्धिस्ट सोसाइटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय गायकवाड़ और सोमवंशी महार समाज सामाजिक संगठन के अध्यक्ष सुखदेव तायड़े ने अपनी घोषणा के बाद सर्वप्रथम बस स्टैंड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पहुंचकर उनको माला पहनाकर पूजन किया ।जिसके उपरांत दी बुद्धिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष विजय गायकवाड़ ने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है संगठन को वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं के साथ मिलकर समाज हित के आगे बढ़ाने का काम करेंगे ।

वही सोमवंशी महार समाज अध्यक्ष सुखदेव तायड़े ने भी वरिष्ठों का आभार मानते हुए समाज और संगठन हित में कार्य करने की बात कही । बैठक में दिनेश मनोहरे, दी बुद्धिस्ट सोसाइटी के सचिव प्रमोद गायकवाड़, अजाबराव लोखंडे, भूपेंद्र लोखंडे,संतोष संतोष दवंडे, नरेश लवाहे,दी बुद्धिस्ट सोसाइटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र गायकवाड़,सह सचिव शैलेंद्र गायकवाड़, गोविंदराव कोसे, पाटणकर, कृष्णा सावे,प्रभाकर भटकरे, सहित दो दर्जन लोग मौजूद रहे जिन्होंने नवनियुक्त दोनों अध्यक्षों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News