Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बौद्ध समाज द्वारा जंतर मंतर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के चलते दिया ज्ञापन

By
Last updated:

खबरवाणी

बौद्ध समाज द्वारा जंतर मंतर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के चलते दिया ज्ञापन

जंतर मंतर दिल्ली आंदोलन के चलते मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला अंतर्गत बौद्ध समाज द्वारा ज्ञापन दिया गया, समाजक के दत्तू मेढ़े ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन में उचित मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे देश के युवाओं पर लाठी चला कर उन्हें घायल कर दिया और झूठे मुकदमे कर दिए गए हैं, उन युवाओं के चीखे, इस देश के प्रधानमंत्री को नहीं सुनाई दी, यदि नहीं सुनाई दि तो ऐसे बेहरे प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.जो देश के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एक केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा के लिए इतने युवाओं को घायल करना पड़ा, फिर भी उनकी नींद नहीं खुली है.

इन निम्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया

, जंतर मंतर पर भूख हड़ताल बैठे देश के भविष्य का निर्णय लेने में असमर्थ रहे प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए,

केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें।

आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा किया जाए।

आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे बिना शर्त वापस लिए जाएं।

प्रदर्शन के दौरान घायल हुए सभी लोगों को उचित मुआवजा एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

आंदोलन से जुड़ी सभी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आंदोलन के दौरान जिन लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, उनके परिजनों को उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

बिना नाम-पट्टिका (नेम प्लेट) या बिना वर्दी के बल प्रयोग करने वाले संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच कर उनके विरुद्ध विधि के अनुसार विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए।

धरने पर बैठे सभी आंदोलनकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें सकुशल उनके घर तक पहुँचाया जाए।
उपस्थित रहे आनंद बौद्ध,अशोक गवई, एन आर गजभिय,संतोष मोरे,सतिष वानखेड़े, विजय मेढ़े, रमजान तड़वी,भारती सोनवने, संगीता तायड़े, रवि सन्यास,सचिन मोरे,सतीश तायड़े,आदि…

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News