Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेस शहर ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

By
Last updated:

खबरवाणी

रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेस शहर ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

बुरहानपुर। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुरहानपुर शहर कांग्रेस ने मंगलवार रात जयस्तंभ चौराहे पर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। रिंकू टांक ने बताया कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और छात्र दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया और प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई बताते हुए कहा कि बुरहानपुर शहर कांग्रेस ने इसी के विरोध में प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

सड़क से लेकर संसद तक विरोध

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की मांगों के समर्थन में सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों और कांग्रेस की आवाज दबाने के लिए गिरफ्तारी और लाठीचार्ज जैसे दमनकारी कदम उठा रही है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि लाखों छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके। प्रदर्शन में हमीद काजी, अमर यादव, वाजिद इकबाल, इंद्रसेन देशमुख, फहीम हाशमी, हामिद डायमंड, उजैफा मुलायम वाला ,हाफिज मंसूरी, आसिफ खान, जावेद खान, आरिफ खान, अब्दुल्ला अंसारी, हुजेफा मुलायमवाला, देवेश्वर ठाकुर, सौरभ कुरैशी, साजिद अंसारी, असलम खान, रविंद्र महाजन, अशोक पाटिल, आशीष भगत, हेमंत सोनवणे, डॉ. इमरान खान, वसीम बक्स, रफीक मंसूरी, शहजाद नूर, भावेश ठाकुर, इमरान हुसैन, हाजी बासित, श्रीमती सरिता भगत, शेख रुस्तम हेमन्त पाटिल अजगर चौधरी, शेख आरिफ, अयाज अंसारी, डॉ. फिरोज बैग, शेख इरफान, जलील मनसा, रियाज भाई अंसारी, प्रमोद जैन, अख्तर शेख, शेख रहीम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News