Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई, 10 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹7,700 का जुर्माना

By
On:

खबरवाणी

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई, 10 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹7,700 का जुर्माना

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा आज गंज क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग एवं भंडारण करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लगभग 10 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कुल ₹7,700 का स्पॉट फाइन (जुर्माना) भी लगाया गया। नगर पालिका ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय न करें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े, कागज अथवा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रेस विज्ञप्ति

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई, 10 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹7,700 का जुर्माना

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा आज गंज क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग एवं भंडारण करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लगभग 10 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कुल ₹7,700 का स्पॉट फाइन (जुर्माना) भी लगाया गया। नगर पालिका ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय न करें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े, कागज अथवा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News