Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पर्यावरण संरक्षण की मशाल: बैतूल की बेटी आराधना मालवी ने दिल्ली में लिया ‘वृक्षमित्र’ बनने का संकल्प।

By
On:

खबरवाणी

पर्यावरण संरक्षण की मशाल: बैतूल की बेटी आराधना मालवी ने दिल्ली में लिया ‘वृक्षमित्र’ बनने का संकल्प।

 

दिल्ली में गूंजा जिला बैतूल का नाम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आराधना मालवी ने बढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का कदम

 

बैतूल जिले तहसील आमला की सक्रिय समाजसेवी आराधना मालवी ने नई दिल्ली में आयोजित ‘पर्यावरण संरक्षण संकल्प वृक्षमित्र’ कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा 12 जुलाई को आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आराधना ने ‘वृक्षमित्र’ के रूप में वृक्षारोपण और पर्यावरण को संरक्षित करने का दृढ़ संकल्प लिया।

इस अवसर पर आराधना मालवी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पर्यावरण सुरक्षा और जनभागीदारी पर विशेष चर्चा हुई। चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने युवा शक्ति और सामाजिक संगठनों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने पर जोर दिया।

इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए आराधना मालवी ने कहा कि वे अपनी संस्था ‘सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति’ के माध्यम से महिलाओं, युवाओं और बच्चों को इस मुहिम से जोड़कर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाएंगी। बैतूल जिले के लिए यह एक गर्व का विषय है कि जिले की बेटी राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News