खबरवाणी
श्री श्री ज्ञान मंदिर में सभी विद्यार्थियों को निशुल्क ड्रेस व स्कूल बैग का वितरण
भौंरा। नगर स्थित श्री श्री ज्ञान मंदिर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्कूल ड्रेस एवं बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित होकर नियमित अध्ययन करने तथा अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र राठौर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को ड्रेस एवं बैग वितरित किए गए। इस दौरान अशोक सिरोठिया, अखिलेश पांडे, डॉ. सिकदार, प्रभारी एन.के. पांडे, रामदास पवार सहित संस्था के पदाधिकारी, अभिभावक एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अशोक सिरोठिया ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना भी समाज की साझा जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे आत्मविश्वास के साथ शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान ड्रेस एवं बैग प्राप्त कर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। अंत में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।





