Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, आमने-सामने भिड़ंत बनी जानलेवा

By
Last updated:

खबरवाणी

ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, आमने-सामने भिड़ंत बनी जानलेवा

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। बैतूल से परासिया मार्ग पर पांडरा और सुखाढाना के बीच शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में लालू पिता तातु शीलू उम्र 35 वर्ष निवासी जामखोडर की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक दयाल साहू घायल हो गया जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी -48-PA- 9722 और तीन चक्का लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी-48-JD-3108) के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ऑटो में सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी मार्ग पर स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिससे लगातार हो रहे हादसों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News