Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शाला बाउंड्री वॉल का हुआ भूमि पूजन

By
On:

खबरवाणी

शाला बाउंड्री वॉल का हुआ भूमि पूजन

मुलताई। विकासखंड प्रभात पट्टन के अन्तर्गत की ग्राम पंचायत दतोरा के ग्राम डोगरपुर के शासकीय मिडिल स्कूल में पांच लाख की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला सरियाम ,ग्रामिणो और स्कूल के बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति में किया उर्मिला गव्हाडे ने कहा ग्रामीण लोग लम्बे समय से मांग स्कूल में बाउंड्रीवाल की मांग कर रहे थे। सड़क किनारे स्कूल होने से बच्चों की दुर्घटना का भय रहता था । बाउंड्री वॉल बनने से स्कूल भवन सुरक्षित रहेगा। वही शाला के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से उर्मिला गव्हाडे ने कहा कि बनने वाले बाउंड्री बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्यों की निगरानी आप स्वयं करें। होने वाले निर्माण में किसी प्रकार की अनिमियता अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने की स्थिति में आप तत्काल मुझे सूचित करें। कार्यकम के दौरान रमेश गवहाडे ,डां अरूणा झरबड़े प्रधान पाठकसाहेबराव साकरे,हेमराज सूर्यवंशी , राकेश पडोले ,रिना पडोले चेतन बरोदे, पूर्व सरपंच संजय साहू रामप्रसाद बराहे ,रामभाऊ सरिया ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक सहित ग्रामिण महिलाऐ बच्चे उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News