Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्कूल बसों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 10 बसों के काटे चालान

By
On:

खबरवाणी

स्कूल बसों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 10 बसों के काटे चालान

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। थाना सारणी पुलिस द्वारा स्कूल बसों में सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालानी अभियान चलाया गया। दिनांक 09 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर कुल 10 बसों के चालान काटे गए, जिनसे 15,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
जांच के दौरान कई बसों में ड्राइवर व कंडक्टर की नेम प्लेट, यूनिफॉर्म तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रावधानों का अभाव पाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर ही चालानी कार्रवाई कर संबंधित संचालकों को सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार 08 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में स्कूल बसों के सुरक्षित संचालन हेतु 10 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सारणी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी स्कूल बसों में ‘स्कूल बस’ लिखा होना, प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशामक यंत्र, वैध फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट व इंश्योरेंस होना अनिवार्य है। साथ ही बसों में आपातकालीन द्वार कार्यशील स्थिति में होना चाहिए तथा चालक के पास कम से कम 5 वर्ष पुराना भारी वाहन लाइसेंस होना जरूरी है।
इसके अलावा बस में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर पूर्ण प्रतिबंध है और चालक को निर्धारित यूनिफॉर्म में रहना अनिवार्य है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन न करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News