Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

प्रभात पट्टन से अमरावती घाट एवं सावंगी जोड़ मार्ग हुआ जर्जर 

By
On:
खबरवाणी

प्रभात पट्टन से अमरावती घाट एवं सावंगी जोड़ मार्ग हुआ जर्जर 

मुलताई। प्रभात पट्टन से सावंगी जोड़ एवं अमरावती घाट मार्ग बारिश में जर्जर हो चूका है, कि स्थानों पर मार्ग पूरी तरह से दलदल हो चुका है। जिसके वाहन चालकों एवं यात्रियों को परेशानी का सामना कफना पड़ रहा है। बताया जाता है इस मार्ग से होते हुए करीब 15 से 20 यात्री बसें इंदौर भोपाल चलती है। इसके पूर्व बारिश के समय यात्री बसों को बघोड़ा होते हुए बैतूल भोपाल इंदौर जाना पड़ता था जिससे कई गांव का आवागमन रुक गया था, दो -दो मार्ग बंद रहने से स्कूल के बच्चे समय पर प्रभात पट्टन नहीं आ पाए थे और साप्ताहिक बाजार में भी व्यापारी अपनी दुकान लेकर प्रभात पट्टन नहीं आ पाते थे। तत्कालीन कलेक्टर ने भी इस मार्ग का निरीक्षण किया था और ग्रामीण और स्कूल के बच्चों को आश्वासन दिया था इस मार्ग का जल्दी निर्माण कार्य कराया जाएगा। लेकिन ग्रामीणों की मांग और बच्चों की मांग पर जन प्रतिनिधियों द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है।क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का जल्दी निर्माण कार्य नहीं होता है तो आने वाले समय में जनप्रतिनिधियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News