Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रेल्वे गेट बंद होने से रुका वाहन बीमार बुजुर्ग की हुई मौत 

By
On:

खबरवाणी

रेल्वे गेट बंद होने से रुका वाहन बीमार बुजुर्ग की हुई मौत

मुलताई। नगर में खेड़ली बाजार रोड पर स्थित रेल्वे गेट ट्रेनों की आवाजाही के दौरान बंद रहने से सोमवार को बीमार बुजुर्ग को अस्पताल लेकर जा रहा वाहन रोकना पड़ा,गेट खुलने के बाद जब परिजन बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया,यदि रेल्वे गेट खुला होता तो बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी। बताया जाता है, बोरदेही निवासी बुजुर्ग रामाशंकर तिवारी की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए मुलताई अस्पताल लेकर आ रहे थे तब नगर में स्थित रेलवे फाटक बंद होने से वाहन करीब 15 मिनिट रुके रहे तब तक दो ट्रेन यहां से गुजरी, जिसके बाद रेल्वे गेट खुला आवागमन प्रारम्भ हो पाया। गेट खुलते ही परिजन जब वाहन से अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने बुजुर्ग को मृत बताया। परिजनों काआरोप है की यदि रेल्वे गेट खुला रहता तो बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी। गौरतलब है नगर में इस स्थल पर रेल्वे गेट बंद रहने की परेशानी से निजात दिलाने रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जारी है। क्षेत्रवासियो ने शीघ्र आरओबी निर्माण की मांग की है, जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News