Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कांग्रेस का सरकार पर तीखा प्रहार नीट धांधली, राम मंदिर सुरक्षा और किसान समस्याओं पर मांगा जवाब

By
On:

खबरवाणी

कांग्रेस का सरकार पर तीखा प्रहार नीट धांधली, राम मंदिर सुरक्षा और किसान समस्याओं पर मांगा जवाब

नरसिंहपुर । जिला कांग्रेस कार्यालय ‘मुश्रान भवन’ में आज आयोजित प्रथम प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल ने केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार को विभिन्न जनहितैषी मुद्दों पर घेरा। नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद हुई इस पहली आधिकारिक वार्ता में कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

प्रमुख मांगें और मुद्दे

नीट परीक्षा पेपर लीक कांग्रेस ने नीट परीक्षा में बार-बार हो रही अनियमितताओं को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया है। पार्टी ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता की मांग की है।

राम मंदिर सुरक्षा में सेंध अयोध्या राम मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना को सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता करार देते हुए कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री पर जमीन घोटाले के आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़े कथित जमीन घोटाले के मामले में कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि सरकार को आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए या कानून सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

किसानों की बदहाली और मूंग खरीदी: जिला कांग्रेस ने नरसिंहपुर में मूंग की 100% समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की है। पार्टी ने मूंग खरीदी को लेकर चल रहे किसान आंदोलनों को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। साथ ही, खाद-बीज की उपलब्धता, फसल बीमा और प्राकृतिक आपदाओं के मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा।

अवैध खनन पर टास्क फोर्स की कार्रवाई जिला प्रवक्ता अजय दुबे और आशीष गुप्ता ने जिले में जारी अवैध रेत खनन और भंडारण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई केवल सांकेतिक है। कांग्रेस ने मुख्य दोषियों की पहचान कर उन पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग

प्रेस वार्ता के अंत में कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार को राजनीतिक बयानबाजी से ऊपर उठकर जवाबदेही निभानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि इन जन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो पार्टी इसे लेकर व्यापक जन आंदोलन करेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News