खबरवाणी
तेज तर्रार पत्रकार एवं समाजसेवी शकील खान का मनाया जन्मदिन
बुरहानपुर जिले के ग्राम भावसा में पत्रकारिता के साथ-साथ सेवा की मिसाल देखने को मिली।
बुरहानपुर जिले के भावसा ग्राम में तेज तर्रार पत्रकार एवं समाजसेवी शकील ख़ान के जन्मदिन के मौके पर भावसा ग्राम पंचायत परिसर में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
ग्राम भावसा में पत्रकार शकील ख़ान का जन्मदिन ग्राम में सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रिशियस लाइफ केयर अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
शिविर में आसपास के गांवों से आए लोगों ने अपनी शारीरीक जांच में बीपी, शुगर, आंखों और छोटी बड़ी बीमारियों की स्वास्थ्य की जांच कराई । ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
*बाइट-01:* ऋषि बंड, संचालक – प्रिशियस लाइफ केयर अस्पताल
“पत्रकार शकील ख़ान जी के जन्मदिन पर हमने ग्राम भावसा में निशुल्क शिविर लगाया। इसमें सभी गांवों के लोगों ने अलग-अलग जांच कराई। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचे।”
शकील ख़ान के जन्मदिन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। गांव में सेवा कार्य की सभी ने सराहना की। जन्मदिन को सेवा का रूप देकर शकील ख़ान ने एक नई मिसाल पेश की है। ग्राम भावसा के लोगों ने निशुल्क शिविर आयोजन के लिए अस्पताल प्रबंधन और शकील ख़ान का आभार जताया।





