खबरवाणी
मिशन बनाकर हासिल किया लक्ष्य, टीम वर्क से किया काम: मेश्राम_मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके हुए सेवानिवृत्त,
नगर पालिका परिवार ने दी विदाई,
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम मंगलवार 30 जून को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी में उन्हें सेवानिवृत्त एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम नगर पालिका सभागार में मंगलवार शाम 4 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सभापति दर्शातसिंह जाट, भीम बहादुर थापा, गणेश मस्की, जफर अंसारी, आकाश पंद्राम, किरण झड़बडे की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने अपने प्रशासनिक कार्यालय में 12 वर्ष शिक्षक एवं 30 वर्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर कार्य किया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के परिवार से पत्नी विशाखा मेश्राम, बेटा, बेटी रिश्तेदारों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि नगर पालिका अधिकारी श्री मेश्राम के कार्यकाल में नगर पालिका परिषद सारनी ने विभिन्न उपलब्धियां हासिल की। वे कुशल प्रशासक थे। इनके योगदान को सारनी याद रखेगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने कहा कि उन्होंने सारनी में आकर मिशन मोड में कार्य किया। यहां की पेयजल समस्या, भौगोलिक स्थिति अनुसार विकास को प्राथमिकता दी। टीम वर्क से बेहतर कार्य किया। सारनी को हमेशा याद रखूंगा। इस अवसर पर उन्होंने सोमवार 29 जून को कर्मचारियों को मंगल भवन तथा 30 जून को ऑफिसर्स क्लब सारनी सेवा निवृत्ति के अवसर पर सभी को रात्रि भोज कराया। ऑफिसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग,मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी,नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारी,विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता,पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी परिवार द्वारा उन्हें गाजे बाजे के साथ उनके निवास तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में सीएमओ के रिश्तेदार भी मौजूद थे। उनके सेवानिवृत्त होने के पश्चात राजस्व उप निरिक्षक हितेश शाक्य को नगर पालिका परिषद सारनी के मुख्य नगर पालिका परिषद सारनी का सामान्य प्रभार सौंपा गया।
*शिक्षक से शुरू हुआ सफ़र मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद पर हुआ समाप्त*
सारनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्र कुमार मेश्राम की सेवानिवृत्ति भी कुछ ऐसी ही रही। मंगलवार 30 जून 2026 को 62वर्ष की आयु में उन्होंने अपने 42 वर्षों के शासकीय जीवन को विराम दिया। इनमें लगभग 12 वर्ष उन्होंने प्राथमिक शिक्षक बिताए। जबकि करीब 30 वर्षों तक मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में प्रदेश के अनेक नगरों में अपनी सेवाएं दीं।





