प्रभातपट्टन चौकी में जनसहयोग से लगाए 2 सीसीटीवी कैमरे
मुलताई।प्रभात पट्टन पुलिस चौकी में बुधवार को सुरक्षा की दृष्टि से जन सहयोग कर 2 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिसमे से एक कैमरा प्रभात पट्टन चौकी के सामने और दूसरा कैमरा कॉलोनी तिराहा पर लगाया गया है। कैमरे में लगाने में प्रभात पट्टन चौकी पुलिस द्वारा 8 हजार रुपए और प्रभात पट्टन तहसीलदार एवं ग्रामीणों के आर्थिक सहयोग से लगाए गए है।प्रभात पट्टन में चोरी की घटनाए काफी बढ़ जाने के कारण सभी ग्राम वासियों के द्वारा सहयोग राशि जमा करके प्रत्येक चौक चौराहे पर कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।