खबरवाणी
आजाद वार्ड में आम रास्ते से कबाड़ी द्वारा किया अतिक्रमण हटाया जाए
*जनसुनवाई में आवेदन सौपा
मुलताई। नगर के आजाद वार्ड में निवास करने वाले कबाड़ी द्वारा आम रास्ते पर कबाड़ा डालकर अतिक्रमण कर रखा है।अतिक्रमण हटाने की मांग लो लेकर वार्ड वासी ने जन सुनवाई में आवेदन सौपा है। आजाद वार्ड निवासी शब्बीर खान पिता युसुफ खान जाति मुसलमान, उम्र करीब 44 वर्ष निवासी आजाद वार्ड ने जन सुनवाई में सौपे आवेदन में बताया आजाद वार्ड में स्टेट बैंक के पीछे गुड्डू उर्फ नुरूमोहम्मद पिता नुरुलहुदा,राजा उर्फ ताज मोहम्मद पिता नुरूलहुवा एवं मोहम्मद फाजिल पिता नुरूलहुदा द्वारा
पुराना सामान कबाड लेकर औने पौने दाम की वस्तु को महंगाई में बेचकर उन्हें स्टोर जमा करते है । आवेदक के घर के सामने सार्वजनिक मार्ग जो कि मोहल्ले में आने जाने लिए बनाया गया है उक्त सार्वजनिक मार्ग पर जबरन कबाड का टूटा फुटा सामान रख लेते है जिससे गंदगी बनी रहती है तथा वहाँ पर गंदगी उत्पन्न होकर उनके द्वारा मार्ग पर उक्त सामानो को रखकर अवरोध उत्पन्न कर देते है जिससे मच्छर,साप,बिच्छु जहरीले जीव जन्तु का डर बना रहता है। वहीं आवागमन में दिक्कत होकर वातावरण दुषित होकर दुर्गंध होती है कई बार मना किया कि आने जाने में सामानों के मार्ग पर रखने से दिक्कत एवं परेशानी होती है तो उनके द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर आकर एक राय होकर गाली गलौच की जाती है तथा जान से मारने की धमकी दी जाती है।आवेदक ने रास्ते से कबाड़ का अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।




