Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

5-6 बिजली के पोल धराशायी, मौत को दे रहे दावत! निवाड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

By
On:

खबरवाणी

5-6 बिजली के पोल धराशायी, मौत को दे रहे दावत! निवाड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

 

रात की तेज बारिश में सड़क पर झुके बिजली के पोल, घंटों बाद भी नहीं पहुंचा विभाग का अमला, हादसे की आशंका से दहशत

निवाड़ी। ग्राम पंचायत निवाड़ी की ग्राम योजना क्षेत्र में सोमवार रात हुई भारी बारिश के बाद बिजली के लगभग 5 से 6 पोल धराशायी हो गए। पोल सड़क पर खतरनाक तरीके से झुक गए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

मौके की स्थिति बेहद चिंताजनक है। सड़क से लगातार दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजर रहे हैं, वहीं राहगीरों की आवाजाही भी बनी हुई है। झुके हुए पोल और बिजली के तार किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि विभाग समय रहते कार्रवाई करने के बजाय मानो किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल क्षतिग्रस्त पोल हटाकर नए पोल लगाने तथा विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित तरीके से बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो जनहानि की पूरी आशंका बनी हुई है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

 

क्या बिजली विभाग किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा, या समय रहते लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा?

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News