खबरवाणी
दो दिवसीय महेन्द्र मिसिर स्मृति समारोह का रंगारग शुभांरभ
भोजपुरी गीतो व नृत्य की शानदार प्रस्तुति
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी । भोजपुरी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश शासन के द्वारा आज से 2 दिवसीय महेंद्र मिसिर स्मृति समारोह का शुभांरभ पाथाखेड़ा के आफिसर्स क्लब मे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, डब्लू सी एल डिप्टी जीएम आर के प्रसाद, भोजपुरी समाज के मार्गदर्शक बंसत कुमार राय,नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवाँर, ग्राम भारती महिला मण्ड़ल की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, डब्लू सी एल चिफ मेडीकल अधिकारी विनदेश्वर प्रसाद, चौकी प्रभारी मनोज उइके,काँलरी मनेजर तवा टू संजीत रजक, पूर्व बीएमएस महामंत्री महेन्द्र सिह ठाकूर,वरिष्ठ नगर पालिका स्वच्छता निरिक्षक कमल किशोर भावसार, भोजपुरी समाज के मार्ग दर्शक सूरजदेव सिह,ऐे एन सिंह, कामेश्वर राय, शिवनाथ सिह, कमलेश सिह, विक्की सिह, जी पी सिह बगड़ोना मण्डल अध्यक्ष दिपक सिनोटिया , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सुधा चन्द्रा, पंजाबी समान के प्रमुख सतनाम सिह,पार्षद भीम बहादूर थापा, योगेश बर्ड़े,बेबी ठाकूर, संदीप झपाटे, मनीष घोटे, बेबी बिनजाड़े, राकेश बांरगे, पूनम शुक्ला, सरोज विश्वकर्मा, जावेद शेख, आशा डेहरिया, मुमताज शेख,रमेश पंवार के आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ बसंत राय जी ने महेंद्र मिसर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महेंद्र मिसिर एक रचना कार, चिन्तक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे । वेकोली डिप्टी जीएम आर के प्रसाद ने सभी भोजपुरी समाज को सुन्दर कार्यकम के लिए शुभकामनाए प्रेषित किया एवं मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के द्वारा यह एक सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ।स्थानीय भोजपुरी एकता मंच एवं समस्त भोजपुरी समाज के श्रोतागण को महेंद्र मिसर जी की रचना की हुई सुंदर-सुंदर गीतों को सुनने का अवसर हम सभी को इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त होता है। यह एक भारतीय संस्कृति ,लोक भाषा को हम सभी के बीच बचाए रखने का सुंदर प्रयास है। भोजपुरी साहित्य अकादमी को इस कार्यक्रम को पाथाखेड़ा क्षेत्र में आयोजित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी यहां पर हमारी संस्कृति को रक्षा करने की संकल्प ले कि ऐसे ही भारत में विद्यमान विभिन्न भाषा, विभिन्न लोक संगीत को हम सभी बचाए रखें और अपने समाज के संस्कारों को एक दूसरे के साथ साझा करें। मध्य प्रदेश सरकार का इसी दिशा में यह एक अच्छी पहल है ।पुनः एक बार भोजपुरी एकता मंच और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद । भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह ने मध्यप्रदेश शासन के द्वारा भोजपुरी साहित्य अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पिछले कई वर्षो से कार्यक्रम का आयोजन कराना एक सराहनिय प्रयास है क्षेत्रिय जनप्रतिनिधी व नगर पालिका के विशेष प्रयास से छठ घाट सतपुड़ा डेम सारनी पर सीढ़ियो का निर्माण पेविंग ब्लाक व लाइट की व्यवस्था के लिये नगर पालिका परिषद धन्यवाद की पात्र है समस्त भोजपुरी समाज आभार व्यक्त करती है!इस कार्यक्रम में बाबा माठार देव सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकार ममता सत्यार्थी एवं आसित विश्वास साथी द्वारा “काहे गोदवा ही रे गोदनवा”, कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया, पटना से पाजेब, जैसे महेंद्र मिश्रा की रचनाओं पर आधारित भोजपुरी गीतों के सुमधुर गायन का लोगों ने आनंद लिया । इसके पश्चात बिहार पटना से पधारे हुए ” अनध सास्कृतिक सस्थां एव साथी पटना डांस ग्रुप” के कलाकार सोनाली सरकार, अंशु कुमारी, प्राची कुमारी, तनु कुमारी प्रतिभा रानी,विकास कुमार, विवेक कुमार,के द्वारा सुंदर-सुंदर गीतों पर आकर्षक झांकी के साथ नृत्य नाटीका की प्रस्तुतिकरण को लोगों ने खूब साराहा । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोजपुरी साहित्य अकादमी के कार्यक्रम प्रभारी ओम प्रकाश मैथिल ,अमन सक्सेना ,कार्यक्रम सहायक रजनीश कुशवाह, मंच संचालक भोपाल से पधारे योगेश भारद्वाज की गरिमामय उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ! इस अवसर पर भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद सिह, जी पी सिह, लक्ष्मण साहू मिथलेश सिह, नन्हे सिह,हरेन्द्र भारती सुनील सिह, अरविन्द सिह, अशोक सिह,सतोष जत्ती, राना प्रताप सिह, शिबू सिह, बाबू सिह,हलचल गुप्ता, संजीत चौधरी, विक्रम सिह मुकेश यादव भोला सिह, सीपी सिह कुन्दन आइ पी सिह, मिन्टू श्रीवास्तव, अमीत राय,समीर मसीद, विनय मदने,निशांत भण्डारे,प्रकाश डेहरिया, विज्जू वानखेड़े, दिलीप झोड़, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





