Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पोलियो दिवस पर शुरू हुआ दो दिवसीय अभियान पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

By
On:

खबरवाणी

पोलियो दिवस पर शुरू हुआ दो दिवसीय अभियान

पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

मुलताई ।लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित पोलियो दिवस पर नगर के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्र शास्त्री वार्ड में पार्षद महेंद्र जैन ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पालकों से अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का आव्हान किया और अभियान का महत्व बताया। आशा कार्यकर्ता वर्षा पवार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी परिहार सहायिका नैहा बढ़िये ने बताया कि पोलियो दिवस 28 जून से 30 जून तक मनाया जाएगा जिसमें केन्द्र के अलावा घर घर सर्वेक्षण करके भी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी । अभियान का मुख्य उद्देश्य पोलियो मुक्त देश और स्वस्थ बच्चा है ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News