Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

माँ ताप्ती से छल-कपट करने वालों का साथ दे रही है नपा अध्यक्ष – शिवकुमार माहोरे

By
On:

खबरवाणी

माँ ताप्ती से छल-कपट करने वालों का साथ दे रही है नपा अध्यक्ष – शिवकुमार माहोरे

ज्ञान के अभाव में सूरज को दिया दिखाने की कर रही है कोशिश

मुलताई। ताप्ती न्यास और ताप्ती मंदिर ट्रस्ट गठन बयान को लेकर उत्पन्न विवाद पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार के बयान पर पलटवार करते हुए उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान की कमी के कारण सूरज को दिया दिखाने की कोशिश कर रही है। चंद दिनों पहले भाजपा से कांग्रेस फिर कांग्रेस से भाजपा में पलटी मारने वाली नपा अध्यक्ष भाजपा नेतृत्व के सामने अपनी निष्ठा साबित करने के लिए बिना सोचे समझे उल्टी सीधी बयानबाजी कर रही है। अध्यक्ष को अभी अपनी नगरपालिका का पूरा ज्ञान नहीं हुआ और अपने से वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के काम का ब्यौरा मांग रही है। जबकि ज्यादा दिन नहीं बीते जब भाजपा के षड्यंत्रों से परेशान होकर अपनी कुर्सी पाने के लिए नपा अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुखदेव पांसे से गुहार लगा रही थी और आज कुर्सी मिलने पर उन्हीं के खिलाफ झूठ फैला रही है।

कांग्रेस पार्षदों के सहयोग से नगरपालिका अध्यक्ष बनने वाली नगरपालिका अध्यक्ष को पहले केंद्रीय मंत्री और सांसद डीडी उइके से पूछना चाहिए कि आज तक वो पवित्र नगरी में एक ट्रेन क्यों नहीं रुकवा पाए उसके बाद अपने विधायक से जानकारी लेना चाहिए कि उन्होंने माँ ताप्ती एवं पवित्र नगरी के विकास के लिए क्या काम किए है ताकि जनता भी भाजपा के इन जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता को समझ सके। और तो और विधानसभा चुनाव से पहले बैतूल और मुलताई से दो-दो बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा ताप्ती कोरिडोर की घोषणा की गई जिसे भी तीन साल से अधिक समय हो चुका है लेकिन आज तक ताप्ती कोरिडोर कागजी कार्यवाही से आगे नहीं बढ़ पाया है जबकि ताप्ती कोरिडोर की घोषणा के बाद जाम सावरी में हनुमान लोक की घोषणा हुई जो आज बनकर तैयार हो चुका है लेकिन मुलताई में ताप्ती कोरीडोर के नाम पर एक पत्थर तक नहीं लगा है। बीते 25 वर्षों भाजपा सरकार में सांसद विधायक भी भाजपा से होने के बाद भी हमेशा से माँ ताप्ती के साथ छल कपट हुआ है जिसके कारण पवित्र नगरी आज भी विकास की बाट जोह रही है नपाध्यक्ष भी विधायक सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर जनता को गुमराह कर रही हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News