Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ट्रक एवं कंटेंनर की टक्कर,कंटेंनर चालक घायल 

By
On:

खबरवाणी

ट्रक एवं कंटेंनर की टक्कर,कंटेंनर चालक घायल 

मुलताईनेशनल हाईवे नागपुर रोड पर होटल हवेली के पास गुरुवार सुबह एक ट्रक और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई।दुर्घटना में कंटेनर चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु किया।

बताया जाता हैं हाईवे पर चल रहे एक ट्रक का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में चला गया। इसी दौरान जहाजपुर (ओडिशा) से मुंद्रा (गुजरात) की ओर कोयला लेकर जा रहा एक कंटेनर पीछे से आकर ट्रक से टकरा गया।जिससे

कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कंटेनर चालक इकबाल खान 36 वर्ष, निवासी नूह, हरियाणा) और क्लीनर मुरसलीम (25 वर्ष) केबिन के अंदर फंस गए। जिससे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकालकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया,जहां पर उसका उपचार किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News