खबरवाणी
बघोड़ा में कच्चे मकान में लगी आग, फायर टीम ने बुझाई आग
मुलताई। जनपद पंचायत प्रभात पट्टन के ग्राम बघोड़ा में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे एक ग्रामीण के कच्चे मकान में आग लग गई, नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया ग्राम बघोड़ा में ग्रामीण
कैलाश धोटे के कच्चे मकान में रखे भूसे में आग लगने की सूचना मिलने मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से फायर टीम द्वारा आग बुझाई और मकान को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग बुझाने में फायर ड्राइवर राहुल चंडालिया,
फायरमेन गिरीश पिपले, सुमित पूरी की मुख्य भूमिका रही।





