Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्मार्ट मीटर का भारी विरोध: राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर तुरंत रोक लगाने की मांग

By
On:

खबरवाणी

आमला स्मार्ट मीटर का भारी विरोध: राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर तुरंत रोक लगाने की मांग

 

बिना सहमति मीटर थोपने का आरोप; जनता में भारी आक्रोश, कांग्रेस ने संभाली कमान

 

 

आमला मध्य प्रदेश के आमला नगर में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे नए ‘स्मार्ट मीटरों’ के खिलाफ जन-आक्रोश फूट पड़ा है। विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज नागरिकों ने मंगलवार को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती प्राची विजय पारधी के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन को घेरा। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी शैलेंद्र बड़ोनिया को सौंपकर मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।

 

उपभोक्ताओं की जेब पर डाका नागरिकों का दर्द

 

माध्यम से नागरिकों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं की बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित स्वीकृति के उनके घरों और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर थोप रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब से ये नए मीटर लगे हैं, उनके बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। कई उपभोक्ताओं ने अत्यधिक और त्रुटिपूर्ण बिलिंग की शिकायत दर्ज कराई है, जिससे मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

 

 

अत्यधिक और त्रुटिपूर्ण बिलिंग से जनता त्रस्त

 

 

नागरिकों का मुख्य विरोध स्मार्ट मीटरों के कारण उत्पन्न हो रही गंभीर आर्थिक समस्याओं को लेकर है। उपभोक्ताओं की मुख्य आपत्ति यह है कि इन नए मीटरों के लगते ही बिजली के बिलों में अप्रत्याशित उछाल आया है। लोगों को अत्यधिक और त्रुटिपूर्ण (गलत) बिल थमाए जा रहे हैं, जिसकी शिकायतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों के लिए यह बढ़े हुए बिल चुकाना एक बहुत बड़ा आर्थिक बोझ बन गया है।

 

 

मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

नागरिकों और युवा कांग्रेस ने स्पष्ट शब्दों में आग्रह किया है कि आमला क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की इस दोषपूर्ण प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस जनविरोधी कार्रवाई पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र की जनता जनहित में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी और आने वाले दिनों में प्रशासन के खिलाफ एक उग्र और विशाल आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, विजय पारधी, छन्नू बेले, रमेश प्रजापति, यूथ कांग्रेस ,महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस अन्य संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News