Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बिजली जन समस्या निवारण शिविर में कम पहुंचे लोग 

By
On:

खबरवाणी

बिजली जन समस्या निवारण शिविर में कम पहुंचे लोग 

सारनी। बिजली विभाग द्वारा बगडोना रानीपुर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करना था। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इस शिविर में एक सैकड़ा व्यक्ति ही अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, जबकि क्षेत्र में बिजली कटौती और मेंटेनेंस के नाम पर होने वाली परेशानियों को लेकर लोगों में लगातार असंतोष बना हुआ है।

बगडोना क्षेत्र में लगभग 163 व्यापारी और आम नागरिक आए दिन बिजली आपूर्ति की अनियमितता से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी के दौरान दिन-रात में दो-दो घंटे की बार-बार कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से नाराज व्यापारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बिजली विभाग के खिलाफ चर्चाएं और शिकायतें लगातार की जाती हैं।

हालांकि, जब समस्याओं के समाधान के लिए विभाग द्वारा शिविर लगाया गया, तब लोगों की उदासीनता साफ नजर आई। यह स्थिति दर्शाती है कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले नागरिक वास्तविक मंच पर अपनी समस्याएं रखने में पीछे रह जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक लोग स्वयं आगे बढ़कर अपनी शिकायतें दर्ज नहीं कराएंगे, तब तक समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इस स्थिति का लाभ उठाते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि क्षेत्र के लोग केवल चर्चा तक सीमित रहते हैं और जमीनी स्तर पर पहल नहीं करते। ऐसे में आवश्यक है कि नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझें और समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News