Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जादू टोने के शक में 12 वर्षीय बालक की हत्या कर शव बोरी में बंद कर गहरी खाई में फेंका 

By
On:

खबरवाणी

जादू टोने के शक में 12 वर्षीय बालक की हत्या कर शव बोरी में बंद कर गहरी खाई में फेंका 

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम ताईखेड़ा में मृतक की मां पर जादू टोने का शक होने पर उसके 12 वर्षीय पुत्र को 2 आरोपियों द्वारा अगवा कर लोहे की राड से मारपीट कर हत्या कर दी एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरी में बंद कर बाइक से ले जाकर सालई ढाना के पास गहरी खंती नाले में फेक दिया।जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह मुलताई मासोद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देते हुए आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ हत्याअपहरण का केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की जानकारी देने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया ।टीआई विकास पटेल ने बताया

ग्राम ताईखेड़ा से बीते 20 जून से अंकुश पिता सद्दू आहके 12 वर्ष लापता था। 22 जून को फरियादिया संगीता पति सद्दू आहके, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम ताईखेड़ा ने थाने में रिपोर्ट लिखाई की उसका 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र अंकुश आहके 20 जून की दोपहर लगभग 3 बजे से लापता है। फरियादिया ने बताया ताईखेड़ा के ही सुदामा पिता मोहन इनवाती ने उसके बेटे अंकुश अहाके को खेलने के बहाने घर से अपने साथ ले जाना बताया था। जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। रिपोर्ट पर थाना मुलताई में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहरण का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों जानकारी देने पर पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन, एसडीओपी एसके सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मुलताई विकास पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानो पर तलाश की वहीं संदेही सुदामा पिता मोहन इनवाती, उम्र 18 वर्ष 3 माह, निवासी ताईखेड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सुदामा ने बताया उसने अपने साथी राकेश पिता रमेश उइके उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम ताईखेड़ा थाना मुलताई के साथ मिलकर

अंकुश को लोहे की रॉड से पीटा, दोनों को मृतक की मां पर जादू टोना करने का संदेह था। इसी संदेह के चलते उन्होंने 20 जून को दोपहर करीब 12 बजे अंकुश को घर से बुलाकर अपने साथ खेत में ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर रस्सी से गला दबाकर अंकुश की हत्या कर दी एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरी में बांधकर ग्राम सालईढाना के जंगल में गहरी खाई के नाले में फेंक दिया।पुलिस द्वारा दोनों आरोपी सुदामा पिता मोहन इनवाती एवं राकेश उइके को गिरफ्तार किया,राकेश द्वारा भी अपराध स्वीकार करते हुए शव छिपाने के स्थान की जानकारी दी गई। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने ग्राम सालईढाना के जंगल में नाले से बोरी में बंधा शव बरामद किया, जिसकी पहचान मृतक अंकुश आहके के रूप में उसके परिजनों द्वारा की गई।

प्रकरण में विवेचना के दौरान हत्या के साक्ष्य मिलने पर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का इजाफा किया गया। आरोपी राकेश उइके एवं सुदामा पिता मोहन इनवाती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं।

 

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News