खबरवाणी
-
जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
मुलताई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए नगरपालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार एवं सभापति शिल्पा शर्मा सहित भजपाइयो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बलिदान दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्षनीतू प्रहलाद सिंह परमार, सभापति शिल्पा मनीष शर्मा,जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित, एकता, अखंडता एवं जनसेवा के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए किया गया।





