Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जांच दल को अनमोल हॉस्पिटल में मिली कई खामिया, एक माह के लिए अस्पताल बंद करने के आदेश

By
On:

खबरवाणी

जांच दल को अनमोल हॉस्पिटल में मिली कई खामिया, एक माह के लिए अस्पताल बंद करने के आदेश

मुलताई। नगर में पारेगांव रोड पर स्थित डॉ प्रवीण शुक्ला के अनमोल हॉस्पिटल में नगर के युवा की मौत के बाद साई सेवा समिति द्वारा रैली निकालकर की गईं शिकायत की जांच जिला स्तरीय जांच दल करने पर कई खामिया पाई गईं। जिस पर सीएमएचओ ने अनमोल हॉस्पिटल के संचालक को आदेश जारी कर एक माह तक अस्पताल का संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में बताया नगर के युवा अमरदीप सिंह (सन्नी) के उपचार उपरांत मृत्यु के संबंध में सांईसेवा समिति मुलताई द्वारा की गईं शिकायत के बाद जिला स्तरीय गठित जांच समिति में शामिल डॉ. राजेश परिहार जिला स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल, डॉ. रंजीत राठौर शल्य क्रिया विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बैतूल, डॉ. रानू वर्मा चिकित्सा विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बैतूल एवं डॉ. गजेन्द्र मीणा प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा अनमोल अस्पताल का 6 जून 2026 को निरीक्षण किया गया। जांच टीम में अनुविभागीय अधिकारी, मुलताई की ओर से संजय बरैया तहसीलदार मुलताई भी उपस्थित रहे।जांच दल ने अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट निष्पादन हेतु अधिकृत एजेंसी के साथ अनुबंध अनुसार अपशिष्ट के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन एवं निष्पादन निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित रूप से नही पाया गया,फायर मानक आडिट रिपोर्ट प्रस्तुत नही की।अस्पताल में विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र एवं प्रस्तुत नही किया गया एवं आपातकालीन विद्युत बैकअप व्यवस्था भी उपलब्ध नही पाई गई।अस्पताल में पैथालाजी लेब का संचालित पाई गई, लेकिन पैथालॉजी लेब अधिकृत नही हैं।इसके अतिरिक्त की खामिया मिली हैं। जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया अस्पताल का संचालन म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाऐं (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) के नियमों एवं मापदंडो के विरूद्ध किये जाने के कारण अस्पताल का पंजीयन नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत आवेदन क्रमांक NHS2637748 दिनांक 17 फरवरी 2026 को अमान्य करते हुए एक माह के लिए अस्पताल बंद करने के निर्देश दिए हैं।वहीं पत्र में उल्लेखित शिकायत बिन्दुओं एवं मृतक अमरदीप सिंह के उपचार के संबंध में 15 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण मय साक्ष्यो, अभिलेखों के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नही करने अथवा उपरोक्त वर्णित शिकायतों पर स्पष्ट अभिलेख एवं साक्ष्य प्रस्तुत नही करने की स्थिति में अस्पताल पंजीयन नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत आवेदन क्रमांक NHS2637748 दिनांक 17 फरवरी 2026 को निरस्त कर अस्पताल पूर्णतः बंद करने संबंधी कार्रवाई की चेतावनी दी हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News