Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मोदी सरकार के 12 साल मजबूत भारत, सुरक्षित भारत और जनकल्याण का नया युग – सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

By
Last updated:

खबरवाणी

मोदी सरकार के 12 साल मजबूत भारत, सुरक्षित भारत और जनकल्याण का नया युग – सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

जनकल्याण अभियान के समापन समारोह में बोले सांसद, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक खेती का भी दिया संदेश

बुरहानपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए गए जनकल्याण अभियान का रविवार को परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। जनकल्याण अभियान के अंतर्गत जिले में लगाए गए विभिन्न शिविरों और उनसे लाभान्वित हुए हितग्राहियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का यह प्रभावी प्रयास रहा है। उन्होंने इन सफल शिविरों के आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।

*मोदी जी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई*

सांसद पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है तथा भारत वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी जनहित और विकास के अनेक कार्यों को गति दे रही है। विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए अभियान का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि प्रकृति का संतुलन लगातार प्रभावित हो रहा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती केवल खेती का विकल्प नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, निगमायुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News