Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भागवत कथा में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर नगर रक्षा समिति के सदस्यों का किया सम्मान

By
On:

खबरवाणी

भागवत कथा में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर नगर रक्षा समिति के सदस्यों का किया सम्मान

मुलताई। नगर में मेला ग्राउंड पर बीते 6 जून से 12 जून 2026 तक श्रीमद भागवत कथा का शांतिपूर्ण आयोजन हुआ, जिसमे व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगर रक्षा समिति के सदस्यों का आयोजको द्वारा सम्मान किया गया। कथाआयोजक महेश कुमार अग्रवाल द्वारा समिति के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं सेवा भावना के लिए सम्मान राशि भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।उक्त आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया गया, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर रक्षा समिति के सदस्यों को विभिन्न स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी।समिति के सदस्यों को कथा स्थल के पंडाल, भोजन व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर तैनात किया गया था। सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सेवा भावना के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया।
नगर रक्षा समिति के सदस्यों की सक्रियता, सतर्कता एवं सहयोग के कारण सात दिवसीय यह विशाल धार्मिक आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके इस सराहनीय योगदान से प्रभावित होकर आयोजक श्री महेश कुमार अग्रवाल ने सभी सदस्यों को सम्मान राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार एवं आयोजन समिति ने नगर रक्षा समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग, समर्पण एवं जनसेवा की भावना की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News