खबरवाणी
बैतूल बाज़ार पुलिस की त्वरित कार्रवाई 48 घंटे में हत्या का खुलासा, तीन आरोपियों को दबोचा
पुराने हाईवे पर मिले शव मामले में तीन गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी बरामद
हत्या कर फरार हुए आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, न्यायालय से भेजे गए जेल
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जिला जेल बैतूल भेजा गया।
घटना का विवरण
दिनांक 17.06.2026 को फरियादी झामू कवड़े निवासी ग्राम सावड़ीढाना, थाना सांईखेड़ा द्वारा थाना बैतूल बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके चचेरे भाई सुनील कवड़े का शव ग्राम झीटापाटी स्थित पुराने हाईवे रोड के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के शरीर, चेहरे, आंखों, कान एवं गले पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे, जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई।
अपराध पंजीयन
रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 184/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
त्वरित विवेचना एवं गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान संदेहियों से पूछताछ की गई, जिसमें सहदेव धुर्वे, अभिनाश वाडिवा एवं सुनील वाडिवा ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
हत्या करने का कारण पतारसी के दौरान आरोपियों ने बताया कि मृतक सुनील शराब के नशे में ऊपर ढाने से लडखडाते हुये आया और सहदेव की पत्नि दीपिका धुर्वे से अभद्रता एवं गंदी गंदी बात बोलने लगा इसी बात को लेकर आरोपियो द्वारा हाथ मुक्को धुसो एवं लकडी से मारपीट की गई। जिससे आई चोटों के कारण मृतक सुनील की मृत्यु हो गई। आरोपियों द्वारा हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपियो के मेमोरेंडम कथन लेखबध्द कराये गये एवं आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त लकडी को जप्त कराने
आरोपियों के मेमोरेंडम कथनों के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी—
1. सहदेव धुर्वे पिता सगडू धुर्वे, उम्र 30 वर्ष
2. अभिनाश वाडिवा पिता जंगू वाडिवा, उम्र 21 वर्ष
3. सुनील वाडिवा पिता झनक वाडिवा, उम्र 30 वर्ष
सभी निवासी ग्राम झीटापाटी, थाना बैतूल बाजार, जिला बैतूल को दिनांक 19.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई तथा मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैतूल भेजा गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे, उप निरीक्षक संतोष सिंह नागवे, सहायक उप निरीक्षक रमन धुर्वे, संजय कलम, मुलायम सिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक अशोक झरबड़े, प्रकाश धुर्वे तथा थाना स्टाफ के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
अपील
बैतूल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। आपकी सतर्कता एवं सहयोग अपराध नियंत्रण तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।





