Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सारनी में छबील, राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

By
On:

खबरवाणी

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सारनी में छबील, राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

 

पाथाखेड़ा गुरुद्वारा में चने-शरबत लंगर का वितरण,

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी। सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर सारनी और पाथाखेड़ा में श्रद्धा और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। गुरुद्वारा सिंह सभा सारनी के तत्वावधान में जय स्तंभ चौक पर छबील लगाकर राहगीरों एवं आमजन को ठंडा शरबत और चने वितरित किए गए। दूसरी और पाथाखेड़ा गुरुद्वारा में भी शरबत और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सेवादारों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। राहगीरों को शीतल शरबत पिलाकर मानव सेवा और परोपकार का संदेश दिया गया।

 

ज्ञानी वीरेंद्र सिंह जी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब के पाठ से हुई, जिसके पश्चात जय स्तंभ चौक पर प्रसाद तैयार कर अरदास की गई। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस त्याग, तप, सेवा, मानवता और धार्मिक सहिष्णुता की प्रेरणा देता है। गुरु साहिब ने सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे समाज सदैव श्रद्धा के साथ स्मरण करता है।

 

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष छबील लगाकर लोगों की सेवा की जाती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सेवादारों ने पूरी निष्ठा के साथ सेवा करते हुए शरबत और चने वितरित किए तथा गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News