Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला के वार्ड-14 में लगा संपर्क अभियान शिविर ।

By
On:

खबरवाणी

आमला के वार्ड-14 में लगा संपर्क अभियान शिविर ।

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण।

आमला। शहर के वार्ड क्रमांक 14 में 18 जून को ‘संपर्क अभियान 2026’ के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में आमला शहर प्रभारी ए.ई. श्री विलास उइके और जे.ई. चेतना रहड़वे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।

 

शिविर में रही शिकायतों की स्थिति।

 

शिविर के दौरान उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही उनका निराकरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में बिल संबंधी 2 शिकायतों का निराकरण किया गया, जबकि बिल भुगतान संबंधी 22 शिकायतों का समाधान करते हुए 39 हजार रुपये की राशि का संग्रहण किया गया।

इसके अतिरिक्त, तकनीकी खराबी, वोल्टेज की समस्या और सर्विस लाईन से जुड़ी 4 शिकायतों को भी तत्काल ठीक किया गया। शिविर में 3 उपभोक्ताओं के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा 1 नया घरेलू स्थाई कनेक्शन व 1 अस्थायी कनेक्शन भी जारी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सभी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News