Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती जन्मोत्सव के पूर्व लगाया जाए नया म्यूजिकल फाउंटेन

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती जन्मोत्सव के पूर्व लगाया जाए नया म्यूजिकल फाउंटेन

एल्डरमेनो ने सीएमओ को सौपा ज्ञापन

मुलताई।पवित्र नगरी में स्थित ताप्ती उदगम सरोवर में विधायक निधि सें नगरपालिका द्वारा ठेकेदार के माध्यम से म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया था,जो एक माह भी नही चला और खराब हो गया, जिस पर नगरपालिका के एल्डरमेनो ने असंतोष जताते हुए ठेकदार पर कार्रवाई करने एवं ताप्ती जन्मोत्सव के पूर्व नया म्यूजिकल फाउंटेन लगाने की मांग को लेकर बुधवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारियो को ज्ञापन सौपा है।ज्ञापन में बताया विधायक निधि से 11 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि ताप्ती सरोवर के सौंदर्गीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरपालिका को म्यूजिकल फाउंटेन (संगीतमय फव्वारा) लगाने हेतु प्रदान की गई थी। अत्यंत खेद का विषय है कि शासकीय निधि के इतने बड़े बजट से तैयार यह फाउंटेन शुरू होने के मात्र एक माह बाद ही बंद हो गया। इतने कम समय में फाउंटेन का बंद होना और लंबे समय तक इस पर कोई ध्यान न दिया जाना संबंधित प्रदायक कंपनी की बेहद घटिया कार्यप्रणाली गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और अनुबंध की शर्तों के घोर उल्लंघन को दर्शाता है।एल्डर मेनो ने मांग की है कि आगामी ताप्ती जन्मोत्सव की गरिमा और जनहित को ध्यान में रखते हुए ताप्ती सरोवर में तत्काल नवीन म्यूजिकल फाउंटेन (नया फव्वारा) स्वीकृत कर स्थापित व सुचारू रूप से संचालित किया जाए। जिस कंपनी से पुराना फाउंटेन खरीदा गया था. उस पर गारंटी वारंटी अवधि के नियमों और अनुबंध के उल्लंघन होने से तत्काल सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाए, जिसका भुगतान रोका जाकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।ज्ञापन देने के दौरान एल्डरमेन श्यामू ढोमने, सुनीता नागले, निलेश चावरिया , राजू चौबे, प्रीतम सिंह, बीना पंजाबी उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News