Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनकल्याणकारी योजना शिविर पाथाखेड़ा में आए 150 आवेदन, 45 का मौके पर किया निराकरण, आम नागरिकों को दी शासन की योजनाओं की जानकारी

By
On:

खबरवाणी

जनकल्याणकारी योजना शिविर पाथाखेड़ा में आए 150 आवेदन, 45 का मौके पर किया निराकरण, आम नागरिकों को दी शासन की योजनाओं की जानकारी

नल कनेक्शन, नो ड्यूज, हैंडपंप सुधार, संबल योजना, कर्मकार मंडल, सभी तरह की पेंशन के आवेदन आए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर आम नागरिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके तहत शोभापुर के जैरी चौक पर शिविर का आयोजन मंगलवार 16 जून को प्रातः 10.30 बजे से किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त हुए।

जनकल्याकारी शिविर की शुरूआत नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद रेखा मायवाड़, मनोज डेहरिया, आनंद पिंटिश नागले, रेखा भलावी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, उपयंत्री कमलेश पटेल समेत अन्य लोगों ने की। इस दौरान शिविर स्थल पर कई लोगों ने पहुंचकर केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी ली। कई हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में नल कनेक्शन, नो ड्यूज, हैंडपंप सुधार, संबल योजना, कर्मकार मंडल, दिव्यांगजन, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन योजनाओं के आवेदन आए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में 150से ज्यादा आवेदन आये जिनमें से 45 का मौके पर निराकरण किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News