Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

3 आरोपियों से पुलिस ने की 8 हजार रुपए की शराब जप्त

By
On:

खबरवाणी

3 आरोपियों से पुलिस ने की 8 हजार रुपए की शराब जप्त

मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई में शासन द्वारा शराब विक्रय पर प्रतिबंध लगा रखा है, जिसके बाद भी मुलताई में अवैध रूप से शराब बेचीं जा रही है. जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा शराब धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा मुलताई पुलिस द्वारा करते हुए नगर के ताप्ती वार्ड सहित नगर से सटे ग्राम कामथ एवं बाड़ेगांव से अवैध शराब जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया सोमवार को मुखबिर की सुचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रविशंकर पिता सुरेन्द्र पवार (37 वर्ष), निवासी कामथ के कब्जे से 15 पाव गोवा अंग्रेजी शराब एवं 17 पाव देसी प्लेन शराब, आरोपी सुलखान सिंह पिता इंदौर सिंह सिसोदिया (37 वर्ष), निवासी बाड़ेगांव के कब्जे से 5 क्वार्टर रॉयल सेलेक्ट अंग्रेजी शराब एवं 6 पाव देसी प्लेन शराब, तथा आरोपी महेश पिता दिनकर नागल (38 वर्ष), निवासी ताप्ती वार्ड, मुलताई के कब्जे से 10 क्वार्टर रॉयल स्पेशल अंग्रेजी शराब, 19 पाव देसी प्लेन शराब एवं 6 बीयर बरामद की। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 15.96 लीटर अवैध शराब करीब 8 हजार 125 रुपए की शराब जप्त कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।उक्त कार्रवाई में टीआई नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि श्रीराम मांडवी, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, आरक्षक अरविन्द एवं आरक्षक विवेक की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News