Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनजातीय विकास कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण, राज्यपाल से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

By
On:

खबरवाणी

जनजातीय विकास कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण, राज्यपाल से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

बुरहानपुर। मंगलवार को भोपाल स्थित लोक भवन में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान सांसद ने प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनजातीय समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र के जनजातीय विकासखंड झिरन्या, जिला खरगोन की देवतुल्य जनता की ओर से महामहिम राज्यपाल को आगामी आयोजित होने वाले जनजातीय कल्याण एवं विकास कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति हेतु सादर आमंत्रण भी दिया।

सांसद पाटील ने कहा कि महामहिम राज्यपाल जी का स्नेह, जनजातीय समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और उनके उत्थान के लिए सतत चिंतन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News