Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बगडोना हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

बगडोना हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

खबरवाणी न्यूज़  रफीक

सारनी। पुलिस ने बगडोना स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, जबकि एक अपचारी बालक को भी विधि अनुसार पकड़ा गया है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियांका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने कार्रवाई की।

घटना के अनुसार फरियादी मुकेश सोनारे निवासी शोभापुर कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बगडोना स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी हो गया है। इस पर थाना सारणी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही करन पिता मनोज नामदेव निवासी दुर्गा चौक शाहपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 60 हजार रुपये कीमत का चांदी का मुकुट बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को 15 जून 2026 को गिरफ्तार कर 16 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उइके (चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा), सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह इरपाचे,आरक्षक मोहित भाटी, मोनू उइके, देवा धुर्वे, महेश भलावी की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News